एसईसीएल परिवार की शुभी शर्मा ने 12वीं सीबीएसई बोर्ड में हासिल किये 99.4 प्रतिशत
अंक…

बिलासपुर की सुश्री शुभी शर्मा ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शुभी एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. शर्मा एवं श्रीमती संगीता शर्मा की पुत्री हैं।


सुश्री शुभी शर्मा ने इंग्लिश कोर में 98 अंक, हिस्ट्री में 100 अंक, पोलिटिकल साईंस में 100 अंक, इकॉनॉमिक्स में 99 अंक एवं फिजिकल एजुकेशन में 100 अंक हासिल किये हैं। प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा शुभी ने कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड में भी 98 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किये थे।
सुश्री शुभी शर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं मित्रों को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *