बंगाल में कमल खिलता देख छत्तीसगढ़ के “कमल” की भी बांछें खिल उठीं…भाजपा की जीत पर सर्राफा सुप्रीमो कमल सोनी का अनूठा सेलिब्रेशन, झालमुड़ी बांटी…

बंगाल में कमल खिलता देख छत्तीसगढ़ के “कमल” की भी बांछें खिल उठीं…भाजपा की जीत पर सर्राफा सुप्रीमो कमल सोनी का अनूठा सेलिब्रेशन, झालमुड़ी बांटी…

बिलासपुर . छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए शहर में अनोखे अंदाज़ में जश्न मनाया . सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शहर के सदर बाज़ार में भरी दोपहरी में आम लोगों के बीच झालमुड़ी बांटकर जीत की खुशी का इजहार किया . इस अनूठे सेलिब्रेशन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और झालमुड़ी के स्वाद का लुत्फ़ उठाया .


कमल सोनी के इस अनूठे आयोजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी का स्वाद चखने की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है . पीएम ने बंगाल के झाड़ग्राम में चुनावी सभा के बाद एक दुकान पर झालमुड़ी का स्वाद चखा था . सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो खूब वायरल हुआ था . बाद में कृष्णानगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि झालमुड़ी मैंने खाई है, पर उसकी झाल यानी मिर्ची टीएमसी को लग रही है . पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए भरोसा जताया था कि पश्चिम बंगाल में कमल का खिलना तय है. उन्होंने कहा, “4 मई को बंगाल में बीजेपी की जीत का जश्न होगा. उस दिन मिठाई भी बंटेगी और झालमुड़ी भी बांटी जाएगी.” उन्होंने आगे कहा कि झालमुड़ी ने कुछ लोगों को झन्नाटेदार झटका दिया है .
सोमवार को पांच विधानसभाओं के नतीजों का रुझान आते ही कमल सोनी ने बिलासपुर में “झालमुड़ी” के सामूहिक स्वाद चखने-चखाने का आयोजन आरम्भ कर दिया . देखते ही देखते सदर बाजार के श्याम प्लाजा में व्यापारियों, आम नागरिकों और राहगीरों की भीड़ उमड़ पड़ी . सबने मिलकर इस जीत को उत्सव के रूप में मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी .

इस मौके पर कमल सोनी ने कहा – राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन व सौरभ सिंह की नेतृत्व में पिछले डेढ़ महीने से बिलासपुर सर्राफा के कुछ कार्यकर्ता लगातार पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत के लिए मेहनत कर थे . उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत जनता के विश्वास और विकास की जीत है . उन्होंने इसे देशभर में पार्टी के बढ़ते प्रभाव का संकेत बताया .
सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने आगे कहा कि, जिन लोगों ने देश में 1947 की आजादी का जश्न नहीं देखा वे आज बंगाल में चुनाव के रिजल्ट का जश्न देख लें . देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की कायल है . यह चुनाव बंगाल की अस्मिता, वहां की संस्कृति को बचाने का चुनाव था . बंगाल के हर व्यक्ति ने बिना भय के, पूरे सद्भाव के साथ अपना मत दिया है . इसी खुशी में आज छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर झालमुड़ी खिलाकर खुशियां मना रही है .

सम्पादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *