जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती सोमवार को बिलासपुर आयेंगे, तीन दिनों तक दर्शन, दीक्षा एवं संगोष्ठी में भक्तों को संबोधित करेंगे…

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज का कल सोमवार से तीन दिवसीय दर्शन-दीक्षा एवं संगोष्ठी का आयोजन बिलासपुर में किया जा रहा है। वे अशोक वाटिका, बिरकोना रोड में तीन दिनों तक अपने भक्तों को दर्शन लाभ देंगे। स्वामी जी का सोमवार को प्रातः शहर आगमन हो रहा है। पीठ परिषद आदित्य वाहिनी आनंद वाहिनी के द्वारा सुबह रेलवे स्टेशन में स्वामी जी का स्वागत किया जाएगा।
पीठ परिषद के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने बताया कि अशोक वाटिका अशोक नगर, बिरकोना रोड में स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज भक्तगणों को दर्शन व दीक्षा देंगे | इस दौरान शहरवासियों को संगोष्ठी एवं प्रवचन का लाभ भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्वामी जी 30 सितंबर को प्रातः 6:00 बजे अंबिकापुर से रेल मार्ग से उसलापुर स्टेशन पहुंचेंगे। प्रातः 6:00 बजे उनके भक्तों के द्वारा स्टेशन में उनका स्वागत किया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक स्वामी निश्चलानंद सरस्वती दर्शन,दीक्षा एवं संगोष्ठी में भक्तों को प्रवचन देंगे । स्वामी जी जिले एवं शहर के भक्तगणों के सवालों का जवाब भी देंगे। शाम के सत्र में कल सायं 5:00 बजे से 7:00 बजे तक स्वामी निश्चलानंद सरस्वती हिंदू राष्ट्र पर संगोष्ठी में भाग लेंगे।


दूसरे दिन मंगलवार, 1 अक्टूबर को दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक निश्चलानंद महाराज पुनः दर्शन-दीक्षा एवं हिंदू राष्ट्र पर भक्त जनों को संबोधन देंगे। 2 अक्टूबर, बुधवार को दर्शन-दीक्षा एवं हिंदू राष्ट्र पर संगोष्ठी में भाग लेने के बाद शाम की आरती होगी | तत्पश्चात स्वामी जी बिलासपुर से आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे ।
स्वामी जी के परम शिष्य शैलेश पांडे ने बताया कि अशोक वाटिका में उनके दर्शन-दीक्षा एवं संगोष्ठी की तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं | उन्होंने शहरवासियों एवं जिले के सभी भक्तजनों से स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के दर्शन लाभ लेने का विनम्र आग्रह किया है। पीठ परिषद आदित्य वाहिनी, आनंदवादी आनंद वाहिनी के सदस्य व पदाधिकारी, पीठ परिषद की श्रीमती सीमा तिवारी, शैलेश पांडेय, डॉ विवेक बाजपेयी, संदीप पांडेय, चंद्रचूड़ त्रिपाठी, रोशन अवस्थी एवं अन्य सभी सदस्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के बिलासपुर प्रवास पर तीन दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में पूरी श्रद्धा व उत्साह से योगदान दे रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *