सुनहरा आव्हान ; बिलासपुर में 14 अगस्त को व्यापारी निकालेंगे विशाल तिरंगा यात्रा…
कलेक्टर-एसपी दिखाएंगे हरी झंडी…
कमल सोनी के नेतृत्व में 14 को निकलेगी रैली, 15 को सदर बाजार में होगा ध्वजारोहण…
सराफा एसोसिएशन और चैंबर के व्यापारी होंगे शामिल, देंगे देशभक्ति का संदेश…
बिलासपुर (छत्तीसगढ़) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हर घर तिरंगा” अभियान को बिलासपुर का व्यापारी वर्ग भी भव्य रूप से मनाएगा। देशभक्ति और एकता के संदेश के साथ 14 अगस्त को दोपहर शहर में “विशाल तिरंगा यात्रा” निकाली जाएगी। यह यात्रा मुख्य रूप से व्यापारी वर्ग पर केंद्रित होगी।
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के सक्रिय सदस्य कमल सोनी ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि आजादी के इस अमृत पर्व पर हर व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त करेगा। #कलेक्टर-एसएसपी दिखाएंगे हरी झंडी…
श्री सोनी ने बताया कि यह यात्रा सदर बाजार और गोल बाजार के पूरे व्यापारिक क्षेत्र में निकलेगी।
यात्रा का शुभारंभ जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा।
इसमें छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन, बिलासपुर सराफा एसोसिएशन, चेंबर ऑफ कॉमर्स, सदर बाजार और गोल बाजार के सभी व्यापारी अपने हाथों में तिरंगा लेकर शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के नेतृत्व वाली रैली में भी होंगे शामिल…
कमल सोनी ने बताया कि 14 अगस्त को ही शाम 3 बजे केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू के नेतृत्व में गांधी चौक से एक और विशाल तिरंगा यात्रा निकलेगी। इसमें भी सभी व्यापारी बंधु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे तथा इस यात्रा का सदर बाजार पहुंचने पर व्यापारियों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा।
15 अगस्त को सदर बाजार में होगा झंडा वंदन…
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे सदर बाजार में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस समारोह के मुख्य अतिथि IPS सीएसपी गगन कुमार होंगे। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन, बिलासपुर सराफा एसोसिएशन एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
प्रदेश भर के व्यापारियों से अपील…
कमल सोनी ने कहा कि “हर घर तिरंगा” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेश की सभी व्यापारिक इकाइयों से अपील की है कि वे भी अपने-अपने शहरों में तिरंगा यात्राएं निकालें और इस राष्ट्रीय पर्व को जन-जन तक पहुंचाएं।


