जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा- उच्च कुल में जन्म लेने से नहीं, संस्कारों से उच्च बनता है व्यक्ति…

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा- उच्च कुल में जन्म लेने से नहीं, संस्कारों से उच्च बनता है व्यक्ति…

बिलासपुर। गोवर्धन मठपुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि आज देश में आर एस एस की सबसे बुरी स्थिति है। वे लोग अंधेरे में निशाना लगा रहे हैं और लक्ष्य तक निशाना भी नहीं पहुंच रहा है। न उनके पास गुरु है न गोविंद और न ही कोई ग्रंथ, उन्हें मालूम नहीं कि वे क्या बोलते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत उनके लाड़ले हैं लेकिन उनकी लाचारी है। 12 माह बोलते हैं लेकिन उनके पास कोई ग्रंथ नहीं है, पूरे विश्व का नेतृत्व लेना चाहते हैं।


जगतगुरु शंकराचार्य ने वर्ण व्यवस्था पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का उच्च कुल में जन्म लेने से कुछ नही होता बल्कि संस्कारों से उच्च बनता है व्यक्ति । उन्होंने कई विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि मानव जीवन की सफलता के लिए नित्य जप करना चाहिए। उन्होंने गीता के पहले अध्याय में धृतराष्ट्र और संजय के संवाद का पूरा वर्णन किया । भक्तों के सवालों का जवाब देते हुए जगतगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि यमुना का जल नीला क्यों है लेकिन जब उसे उठा लेंगे तो सफेद दिखाई देगा। प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में गंगा का रंग सफेद है लेकिन यमुना का रंग नीला है।


सच्चे गुरु कैसे मिलेंगे, के सवाल पर उन्होंने कहा कि दत्तात्रेय महाराज को गुरु मान लेना चाहिए। शिष्य का दायित्व है अच्छे गुरु की तलाश करना, कभी-कभी गुरु भी शिष्य को ढूंढ लेते हैं। उन्होंने कहा कि गंगा में अस्थि विसर्जन करने से प्रदूषण नहीं होता। स्वामी जी ने श्रीमद्भागवत गीता से संबंधित अनेक जानकारियां दी और श्रद्धालुओं की जिज्ञासा को शांत किया।

इस अवसर पर विधायक शैलेश पांडेय, रितु पांडे, रामअवतार अग्रवाल, आनंद वाहिनी आदित्य वाहिनी के नवनीत तिवारी, संदीप पांडे, चंद्र त्रिपाठी, विवेक बाजपेई, राकेश तिवारी, चंदा बंसल, अखिलेश पांडे, रोशन अवस्थी, आराध्या सिन्हा, दीप्ति श्यामलाल, दिलीप कुमार, अखिलेश पांडे सीमा सिंह, जेपी मित्तल, कृष्ण मोहन पांडे, मनोज शुक्ला, शोभा चाहिल, गायत्री कश्यप, घनश्याम वर्मा, राजेश्वरी वर्मा, दीपराज उपाध्याय, आदित्य के अलावा अनेक श्रद्धालुओं ने चरण पादुका पूजन कर जगतगुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया।


जगतगुरु शंकराचार्य ने अपने तीन दिवसीय बिलासपुर प्रवास पर हिंदू राष्ट्र पर जोर दिया और कहा कि भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा ही। उन्होंने कहा कि वेदांत शास्त्र का अध्ययन करते हुए हिंदू धर्म का पालन करना चाहिये।
विधायक शैलेश पांडे ने श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए कहा है कि बिलासपुर की पावन धरा पर जगतगुरु शंकराचार्य महाराज के पधारने पर सभी समाज के लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। गुरुदेव का आशीर्वाद हमेशा बिलासपुर को मिलता रहा है।

उन्होंने 3 दिनों तक शहर में भक्ति में माहौल के बीच अपने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया और सैकड़ों भक्तों को दीक्षा दी। सीएमडी कॉलेज मैदान में दिव्य सभा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्वामी जी के दिव्य प्रवचन का श्रवण किया । उन्होंने 2 दिनों तक भक्तों के सवालों के जवाब दिए। उनके बिलासपुर प्रवास के दौरान शहर के सभी समाज के प्रमुख और जनप्रतिनिधि मौजूद थे . पूरे आयोजन में विजय पांडे, विजय केसरवानी, प्रमोद नायक, अभय नारायण राय, महेश दुबे, नरेंद्र बोलर, पिंकी बत्रा, जुगल गोयल, संजय दुबे, अरविंद दीक्षित, एसपी चतुर्वेदी, मनोज शुक्ला, अभिनव तिवारी, स्वप्निल शुक्ला, घनश्याम वर्मा, जागेश्वरी वर्मा, आदित्य वाहिनी आनंद वाहिनी के संदीप पांडे, विवेक बाजपेई, चंद्रचूड़ त्रिपाठी, प्रफुल्ल शर्मा, रोशन अवस्थी, राजा अवस्थी, राकेश तिवारी, स्वप्निल शुक्ला, अखिलेश बाजपेयी, रोशन सिंह, राजेश पांडे के अलावा अनेक भक्तों ने जगतगुरु शंकराचार्य का आशीर्वाद लिया तथा चरण-पादुका पूजन किया।

इसके अतिरिक्त पीएन बजाज, धनराज आहूजा, प्रकाश ग्वालानी, रामचंद्र नागवानी, विनोद मेघानी, किशोर देवनानी हरीश भागवानी, श्यामलाल चंदानी, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित, मनोज शुक्ला, पीके पांडे, अमित तिवारी, आदित्य त्रिपाठी, गोपाल तिवारी आलोक त्रिवेदी, संजय तिवारी, प्रभात मिश्रा ,राम शंकर शुक्ला पीके दीक्षित, शांति उपाध्याय, विवेक बाजपेई, राजा अवस्थी, संदीप पांडे, चंद्रचूड़ त्रिपाठी, मोती थावरानी, प्रफुल्ल शर्मा, डॉ ललित मखीजा, रोशन अवस्थी के अलावा आदित्य वाहिनी,आनंद वाहिनी के पदाधिकारी व सदस्य, बिलासपुर मस्तूरी एवं बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के अनेक लोगों ने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया।

सम्पादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *