भारत संस्कृति यात्रा का 7वां महोत्सव 13 मई को लखीराम ऑडिटोरियम में, शास्त्रीय नृत्य-गायन-वादन का अनूठा संगम…

भारत संस्कृति यात्रा का 7वां महोत्सव 13 मई को लखीराम ऑडिटोरियम में, शास्त्रीय नृत्य-गायन-वादन का अनूठा संगम…

हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी और नृत्यधारा डांस अकादमी का आयोजन…

भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय देश भर में “भारत संस्कृति यात्रा 2023” का आयोजन कर रहा है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी शनिवार 13 मई की शाम को नृत्यधारा डांस अकादमी, बिलासपुर के सहयोग से लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागृह में सातवीं भारत संस्कृति यात्रा का आयोजन कर रही है। महोत्सव का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय कला और संगीत से जुड़ी युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है। हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी के केन्द्रीय सचिव प्रोसेनजीत पोद्दार ने शुक्रवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में इस आयोजन की जानकारी दी . उनके साथ नृत्यधारा डांस अकादमी की निर्देशिका आँचल पाण्डेय भी मौजूद थी .
उन्होंने बताया कि भारत संस्कृति यात्रा के आयोजन का आरम्भ बिलासपुर के सांसद अरुण साव, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, डी.आई.जी.SDRF सुरेश ठाकुर, हिन्दुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी के केंद्रीय अध्यक्ष, अंतराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त तबला वादक पंडित प्रोसेनजीत पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज भाषा आयोग डॉ. विनय कुमार पाठक, नेशनल यूथ अवार्डी श्रीमती अंकिता शुक्ल (सामाजिक कार्यकर्ता), नृत्य धारा डांस अकादमी की निर्देशिका सुश्री आंचल पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया जाएगा।


उन्होंने यह भी बताया कि इस सांस्कृतिक अनुष्ठान में ओडिशा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कृत गुरु डॉ. गजेंद्र कुमार पंडा एवं उनकी शिष्या, नृत्यांगना सुश्री आंचल पाण्डेय ओडिसी नृत्य प्रस्तुत करेंगे . महोत्सव में सारंगी एवं बांसुरी में उस्ताद कमल सबरी एवं इंद्रजीत बासु की जुगलबंदी भी सुनने को मिलेगी . कार्यक्रम में श्रीपर्णा चक्रबोर्ती कथक की प्रस्तुति देंगी . मशहूर तबला वादक प्रोफेसर कुनाल दास गुप्ता तबले पर संगत देंगे. इसके अतिरिक्त लाइट वोकल क्लासिकल भजन गायिका सुश्री श्रद्धा मंडल एवं नृत्यधारा डांस एकेडमी की छात्राओं, अंकिता शर्मा, आकांक्षा शर्मा एवं आराध्य तिवारी का ओडिसी समूह नृत्य भी कार्यक्रम का आकर्षण होगा।
सोसाइटी के सचिव पोद्दार ने बताया कि भारत संस्कृति यात्रा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और वैश्विक क्षेत्र में भारत की छवि को ठोस तरीके से बढ़ाने के मूलभूत उद्देश्य से कार्य कर रही है। भारत संस्कृति यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य और लोक संस्कृति का युवाओं के बीच इस समृद्ध विरासत का प्रसार करना है।
हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी “भारत संस्कृति यात्रा 2023” को 5 देशों, 18 राज्यों, 31 शहरों में 100 से ज्यादा कलाकारों के साथ पहुँच रही हैं। भारत के विभिन्न भागों में 35 कार्यक्रम होंगे। यह कार्यक्रम 4 फरवरी को मलेशिया में भारतीय दूतावास के सहयोग से शुरू हुआ . इसके बाद भारत में गिरिडीह, वाराणसी, थाईलैंड में यह सांस्कृतिक अनुष्ठान आयोजित किया गया . ये संस्कृति यात्रा 30 दिसंबर 2023 तक, भारत में असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल तक पहुंचेगी। बिलासपुर में भारत संस्कृति यात्रा का यह सातवाँ आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि बिलासपुर में शनिवार को होने वाला कार्यक्रम पूर्णतः निशुल्क है . आयोजकों ने शहर के समस्त गुणी जनों और संगीत प्रेमियों, दर्शक-श्रोताओं से उपस्थिति का आग्रह किया है .

सम्पादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *