CCCI की नई कार्यकारिणी ; “चैंबर” में पहली बार बिलासपुर को मिला कार्यकारी अध्यक्ष, कमल संभालेंगे पद…

CCCI की नई कार्यकारिणी ; “चैंबर” में पहली बार बिलासपुर को मिला कार्यकारी अध्यक्ष, कमल संभालेंगे पद…

दोहरी जिम्मेदारी ; संगठन -संविधान संशोधन- समन्वयक भी…

नई कार्यकारिणी में 36 नाम, सुंदरानी बने संरक्षक व गोपालकृष्ण चेयरमैन…

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के हाल ही में संपन्न हुए नये चुनाव के बाद सोमवार को कार्यकारिणी का गठन किया गया। चैंबर के 50 बरसों के इतिहास में यह पहला मौका है जब बिलासपुर के कमल सोनी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। कमल सोनी छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के भी अध्यक्ष हैं। कमल को दोहरी जिम्मेदारी के साथ कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। वे संगठन – संविधान संशोधन – समन्वयक की भूमिका में भी रहेंगे।


चैंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने सोमवार को संरक्षक, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, कार्यकारी अध्यक्ष व प्रमुख सलाहकार जैसे 36 पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। भाजपा के पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी को चैंबर का संरक्षक बनाया गया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के भाई गोपाल कृष्ण अग्रवाल को चेयरमैन बनाया गया है। वहीं चेतन तारवानी को वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा कमल सोनी सहित राधाकिशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, ललित जैसिंघ, विनय बजाज, विक्रम सिंहदेव और जसप्रीत सलूजा भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये हैं।
CCCI के अध्यक्ष थौरानी ने पूर्व विधायक सुंदरानी के अलावा पूरनलाल अग्रवाल, खूबचंद पारख, सरदार बलदेव सिंह भाटिया, शिवराज भंसाली, यूएन अग्रवाल, मगन भाई पटेल व चतुर्भुज अग्रवाल को भी संरक्षक मंडल में शामिल किया हैं।
अध्यक्ष थौरानी ने चैंबर मे सलाहकारों की भी लंबी सूची जारी की है। उन्होंने रायपुर निगम के एमआईसी मेंबर अमर गिदवानी को चैंबर का सलाहकार बनाया है। इनके अलावा त्रिलोकचंद बरड़िया, सरल मोदी, लाभचंद बाफना, छगन मुंदड़ा, संजय रुंगटा, अरविंद जैन, राजेंद्र शर्मा, लखमशी पटेल, किशोर आहूजा, सुशील अग्रवाल, मोहनलाल तेजवानी, अशोक मलानी, जयंती भाई पटेल, चंदर विधानी, विजय मुकीम, गुरजीत सिंह संधु, विनोद तलरेजा व दीपक रहेजा भी प्रमुख सलाहकार बनाये गये हैं।
नई कार्यकारिणी के गठन में सर्वाधिक उल्लेखनीय तथ्य यह है कि इसमें व्यवसाय-जगत के युवा-नेता, बिलासपुर के कमल सोनी को संगठन -संविधान संशोधन- समन्वयक की जिम्मेदारी के साथ कार्यकारी अध्यक्ष का पद दिया गया है।

सम्पादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *