भाजपा का जेल भरो आंदोलन…
काला कानून वापस लो…कौशिक
भूपेश सरकार का आदेश गैरकानूनी…अमर

भाजपा का जेल भरो आंदोलन…काला कानून वापस लो…कौशिकभूपेश सरकार का आदेश गैरकानूनी…अमर

बिलासपुर . विविध, निजी, सार्वजनिक, धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक कार्यक्रमों, आयोजनों की पूर्व अनुमति लेने की अनिवार्यता के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश के विरोध में जिला भारतीय जनता पार्टी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नेहरू चौक, बिलासपुर से कलेक्ट्रेट की ओर जाकर सैकड़ों की संख्या में गिरफ्तारी दी . जिला और पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार भाजपाइयों का आंकड़ा 237 बताया है . भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की . इस दौरान भाजपा नेताओं ने 22 अप्रैल को प्रदेश सरकार द्वारा जारी काले कानून के आदेश की प्रतियां भी फाड़ी .
पुलिस ने भाजपा के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ऐतिहत के तौर पर पुख्ता व्यवस्था कर रखी थी . कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय से पहले दोनों ओर से रास्ता रोक दिया गया था . पुलिस के अनुसार अत्यधिक भीड़ हो जाने की अवस्था में भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ के साथ धक्का-मुक्की भी हुई .
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने इस काले कानून का पूरजोर विरोध करते हुए तत्काल इसे वापस लेने की मांग की। उन्होंने इसे मिनी आपातकाल की संज्ञा देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार इस कानून के जरिये लोगों की स्वतंत्रता का हनन करना चाहती है।
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भूपेश सरकार को डरपोक बताते हुए कहा कि 19 बिंदुओं का काला कानून गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि यह कानून सरकार ने हड़बड़ी में डरकर लागू किया है क्योंकि विधानसभा चुनाव के दौरान झूठ का सहारा लेकर कांग्रेस ने बड़े-बड़े वादे कर प्रदेश की जनता को ठगा है . प्रदेश के आम जनमानस में भूपेश सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश साफ़ दिखने लगा है .


भाजपा की विरोध प्रदर्शन रैली को भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने भी संबोधित किया .
इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व सांसद लखनलाल साहू, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, गुलशन ऋषि, पूजा विधानी, अमरजीत सिंग दुआ, राजा पाण्डेय, लवकुश कश्यप, किशोर राय, बृजभूषण वर्मा, रूक्मणी कौशिक, जीवन पाण्डेय, रामप्यारी यादव, तिलक साहू, अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, सुधा गुप्ता, दीपमाला कुर्रे, एसकुमार मनहर, शांति देवी मरकाम, राकेश चंद्राकर, द्वारिकेश पाण्डेय, राजेश सूर्यवंशी, सुनीता मानिकपुरी, यास्मीन खान, निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे, कृष्ण कुमार कौशिक, चंद्रप्रकाश सूर्या, दुर्गा प्रसाद कश्यप, लखन पैकरा, सैय्यद मकबूल अली, पल्लव धर, चंद्रप्रकाश मिश्रा, जुगल किशोर अग्रवाल, निर्मल कुमार जीवनानी, अजीत सिंह भोगल, अरविन्द बोलर, संदीप दास, सोमेश तिवारी, पेंगन लाल वर्मा, बलराम देवांगन, धनंजय त्रिपाठी, लक्ष्मी प्रसाद कश्यप, जनक देवांगन, विजय अंचल, राजेन्द्र कुमार राठौर, राजकुमार साहू, हरनारायण तिवारी, राज्यवर्धन कौशिक, तिरिथ राम यादव, महाराज सिंह नायक, राजेश कश्यप, दयाशंकर तिवारी, विश्वनाथ पटेल, बी.आर. महोबिया, त्रेतानाथ पाण्डेय, संतोष कश्यप एवं नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों सहित बिलासपुर जिले के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित थे।

सम्पादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *