CVRU बना NAAC ग्रेड-ए प्राप्त करने वाला प्रदेश का पहला निजी विवि…

CVRU बना NAAC ग्रेड-ए प्राप्त करने वाला प्रदेश का पहला निजी विवि…

6 से 8 दिसंबर, 3 दिनों तक नैक टीम ने सीवीआरयू में किया था विजिट…

ए ग्रेड मिलने पर दात्यिव भी बढ़ा- कुलपति…

डॉ.सी.व्ही.रमन विश्वविद्यालय, कोटा, बिलासपुर को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) ने ए ग्रेड प्रदान किया है। सीवीआरयू में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) में ए ग्रेड प्राप्त करने वाला प्रदेश का पहला निजी विश्वविद्यालय बन गया है। 6 से 8 दिसंबर 2023 को नैक पीयर टीम ने डॉ.सी.व्ही.रमन विश्वविद्यालय में विजिट किया था। इसके पूर्व 2016 में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) ने विश्वविद्यालय को बी प्लस ग्रेड प्रदान किया था। ए ग्रेड अपडेशन से विश्वविद्यालय परिवार सहित ग्रुप के सभी विश्वविद्यालयों में खुशी की लहर है।

कुलपति रवि प्रकाश दुबे


इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ.सी.व्ही.रमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि प्रकाश दुबे ने बताया कि 6 दिसंबर से 8 दिसंबर 2023, तीन दिनों तक नैक पीयर टीम ने डॉ.सी.व्ही.रमन विवि. का विजिट किया था। उन्होंने बताया कि नैक द्वारा निर्धारित मापदंडों, करिकुलम आसपेक्टस, टीचिंग लनिंग एंड एवल्यूशन, रिचर्स इनोवेशन एंड एक्सटेंशन, इंफ्रास्ट्रक्चर्स एंड लर्निंग रिर्सोस, स्टूडेंट सपोर्ट एवं प्रोग्रेशन, गर्वनेंस लीडरशिप एंड मैनेंजमेंट, इंडस्ट्रियल वैल्यू एंड बेस प्रेक्टिस को परखा। हर्ष की बात है, कि नैक पीयर टीम ने सभी विषयों को गुणवत्तायुक्त पाया। नैक पीयर टीम ने पाया कि सीवीआरयू शिक्षा, शोध, कला-संस्कृति मूल्यों,रचनात्मकता, और उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। तीन दिनों तक 7 सदस्यीय नैक पीयर टीम ने विजिट किया। इसके बाद आज नैक पीयर टीम द्वारा विश्वविद्यालय को ए ग्रेड प्रदान किया गया है। ए ग्रेड प्राप्त होने के बाद विश्वविद्यालय का दायित्व बढ़ा है। हम इस बढ़े दायित्व को भी निभाएंगे।

कुलसचिव गौरव शुक्ला

सीवीआरयू नैक में ए ग्रेड प्राप्त करने वाला पहला निजी विवि बना –गौरव…

विश्वविद्यालय के कुलसचिव गौरव शुक्ला ने बताया कि सीवीआरयू, नैक ए ग्रेड प्राप्त करने वाला प्रदेश पहला विश्वविद्यालय बन गया है। यह सीवीआरयू के लिए ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। लेकिन यह एक ठहराव मात्र है मंजिल नहीं है। सर्वोच्च ग्रेड प्राप्त के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि डॉ.सी.व्ही.रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर ही नहीं, ग्रुप के सभी 6 विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं और विश्वविद्यालय में विश्वस्तरीय सुविधाएं हैं। डॉ.सी.व्ही.रमन विश्वविद्यालय मध्य भारत का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है, आदिवासी अंचल में स्थापित होने के बाद भी यहां विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध है। गौरव शुक्ला ने बताया कि विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला, कला केंद्र, स्पोटर्स, लायब्रेरी सहित सभी सुविधाओं की गुणवत्ता को पीयर टीम ने सराहा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ संजोही से लेकर भारत सरकार द्वारा प्रदत्त इंक्यूबेशन सेंटर तक हम काम कर रहे हैं। एक ओर विवि छत्तीसगढ़ के कला, संस्कृति, साहित्य और जीवन शैली के संरक्षण एवं संर्वधन के लिए कार्य कर रहा है, वहीं दूसरी ओर टैक्नॉलाजी के साथ कदमताल करते हुए भारत सरकार द्वारा प्रदत्त इंक्यूबेशन सेंटर स्थापित किया गया है। विश्वविद्यालय ने खेलकूद में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है। यहां से पढ़े विद्यार्थी दुनिया के कई देशों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

सम्पादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *