मिलेट्स एस ए स्टेपल पर अटल विश्वविद्यालय में व्याख्यान माला…
मिलेट्स फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीक के संबंध में खाद्य संस्करण एवं प्रौद्योगिकी विभाग अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में शनिवार 23 सितम्बर 2023 को मिलेट्स एस ए स्टेपल फूड व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। व्याख्यान माला के मुख्य वक्ता यश मिश्रा थे जो अनुसंधानकर्ता एवं समाज सेवी है।
उन्होंने मिलेट्स की खेती एवं अन्य अनाजों की विशेष प्रकार से खेती एवं उनसे जुड़े लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी, जिसके माध्यम से उसकी उपज को बढ़ाया जा सकता है। इसी संदर्भ में उन्होंने रासायनिक खाद का उपयोग न करते हुए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के विषय में भी बताया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के माध्यम से उत्पन्न अनाज वास्तविक रूप से अत्यधिक पोषणकारी होते हैं। उन्होंने मिलेट्स के प्रमुख प्रकारों का वर्णन भी किया।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ निवेदिता पाठक एस.एम.एस कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ थी l जिन्होंने अपने संभाषण में मिलेट्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा मिलेट्स को अपने आहार में शामिल करने पर जोर दिया । उन्होंने कहा कि मिलेट्स के इस्तेमाल से हमारे आहार एवं स्वास्थ्य में आवश्यक सुधार आ सकता है। उन्होंने लोगों को स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया।
इस अवसर पर विभाग के डॉ. सौमित्र तिवारी, सहायक प्राध्यापक ने मिलेट्स के महत्व को समझाते हुए बताया कि आने वाला समय मिलेट्स का होगा।
विभाग के विभाग अध्यक्ष यशवंत कुमार पटेल ने भी कहा कि साल 2023 अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया है। उन्होंने कुछ मिलेट्स जैसे रागी, मढ़िया, कोदो, कुटकी आदि के पोषण से जुड़ी जानकारी भी साझा की।
इस व्याख्यान माला में विभाग के समस्त शिक्षकगण, श्रीमती रेवा कुलश्रेष्ठ, सुश्री लीना प्रीति लकड़ा, केशव कैवर्त, सुश्री आस्था विठलकर एवं बीएससी एवं एमएससी के समस्त छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संचालन आकृति सिंह के द्वारा किया गया। अंत में विभाग प्रमुख यशवंत कुमार पटेल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।