भारतीय संगीतकार रिकी केज ने तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीत कर इतिहास रचा…

भारतीय संगीतकार रिकी केज ने तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीत कर इतिहास रचा…

भारतीय संगीतकार रिकी केज ने तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीत कर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे एकमात्र भारतीय हैं। अमरीका के लॉसएंजिल्स में 65वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स में उन्होने तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीता। स्टीवर्ट कॉपलैंड के साथ उनकी एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए रिक्की केज को यह पुरस्कार मिला है। उन्हें वर्ष 2022 में न्यू एज एल्बम और 2015 में विंड्स ऑफ समसारा के लिए भी ग्रैमी पुरस्कार मिल चुका है। संगीत एल्बम डिवाइन टाइड्स वसुधैव कुटुम्बकम को समर्पित है। रिकी केज ने विश्व संगीत के सबसे बड़े मंच पर भारत का गौरव बढ़ाने का एक और अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। रिकी केज ग्रैमी अवार्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के और चौथे भारतीय हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय संगीतकार और निर्माता रिकी केज को तीन बार ग्रैमी जीतने पर बधाई दी है। 65वां वार्षिक ग्रैमी संगीत पुरस्कार समारोह संयुक्त राज्य अमेरिका के लॉस एंजिल्स में चल रहा है। रिकी केज की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया: “बधाई हो @rickykej एक और उपलब्धि के लिए। आपके आने वाले प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।” मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भी कहा कि रिकी केज ने अपने संगीत से 75वें कान फिल्म महोत्सव में भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उनका संगीत पर्यावरण के साथ सद्भाव में रहने का संदेश देता है। संगीतकार रिकी केज ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने यह पुरस्कार भारत को समर्पित किया है।

सम्पादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *