अटल विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह 21 अप्रैल को, उप-राष्ट्रपति आयेंगे, मेधावी विद्यार्थियों को 203 स्वर्ण पदक, 7 को विद्या-वाचस्पति की मानद उपाधि…

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर का तृतीय दीक्षांत समारोह, बी.आर. यादव, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, बहतराई 21 अप्रैल प्रातः 11.30 बजे से आयोजित होगा । दीक्षांत समारोह में उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि होंगे . विश्वविद्यालय की ओर से 151 स्वर्ण पदक, दानदाताओं की ओर से 51 स्वर्ण पदक तथा संस्थागत रूप से 1 स्वर्ण पदक, शीर्ष स्थान प्राप्त मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रदान किया जायेगा।
अटल विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश की राज्यपाल, एवं कुलाधिपति सुश्री अनुसईया उइके करेंगी . समारोह के मुख्य अतिथि भारत के उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू होंगे . दीक्षांत समारोह में मुख्य-वक्ता प्रो. प्रदीप कुमार जोशी, अध्यक्ष, संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली होंगे . समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ चरण दास महंत- विधानसभा अध्यक्ष, जयसिंह अग्रवाल- राजस्व मंत्री एवं आपदा प्रबंधन विभाग व प्रभारी मंत्री,जिला बिलासपुर तथा उमेश पटेल- उच्च शिक्षा मंत्री, अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रश्मि सिंह- संसदीय सचिव एवं विधायक तखतपुर, धरमजीत सिंह- विधायक लोरमी, शैलेष पाण्डेय- विधायक बिलासपुर, धरमलाल कौशिक- नेता प्रतिपक्ष, अरूण कुमार साव- सांसद, बिलासपुर, रामशरण यादव- महापौर, नगर पालिक निगम, बिलासपुर उपस्थित रहेंगे .
समारोह में विश्वविद्यालय कार्यपरिषद एवं विद्यापरिषद के सदस्यगण, प्राचार्यगण, अध्यापकवृंद, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं सहित लगभग 1000 अतिथिगण सम्मिलित रहेंगे।
सात विद्वानों को विद्या-वाचस्पति (PhD) की मानद उपाधि…
दीक्षांत समारोह में 7 महानुभावों को विद्या-वाचस्पति की मानद उपाधि से अलंकृत किया जावेगा . जिनके नाम हैं :- 1. डॉ पृथ्वीराज पाटिल, कुलाधिपति, डी.वाई. पाटिल विश्वविद्यालय, कोल्हापुर (महाराष्ट्र) 2. भीखू भाई पटेल, कुलाधिपति, एन.एस. पटेल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट, आनंद, गुजरात 3. डॉ एन.एच. नाथवानी, सेवानिवृत्त प्राध्यापक 4. अशोक मित्तल, कुलाधिपति, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर 5. सतीश जायसवाल, प्रख्यात साहित्यकार, बिलासपुर (छ.ग.) 6. बोधराम कंवर, पूर्व विधायक 7. धरमजीत सिंह, विधायक- लोरमी, मुंगेली (छ.ग.)।
इसके अतिरिक्त समारोह में 27 दानदाताओं द्वारा निम्नानुसार स्वर्ण पदक प्रदान किये जायेंगे, जिनमें प्रमुख है – 1. स्व. श्रीमती चमेली देवी सेठ स्मृति 2. स्व. पति रघुनंद सिंह ठाकुर स्मृति 3. एल्डरमेन्स एसोशिएशन, बिलासपुर 4. स्व. श्रीमती सविता गुलाटी स्मृति 5. श्रीमती चारूमति बाई-पं.कपिलेश्वर प्रसाद तिवारी स्मृति 6. स्व. प्रो. आर.के. खन्ना स्मृति 7. श्रीमती विद्यावती कोहली स्मृति 8. स्व. डी.एन. शुक्ला (से.नि.प्राचार्य) स्मृति 9. स्व. मदन किशोर श्रीवास्तव स्मृति 10. स्व. श्रीमती अनिता कुमार स्मृति 11.स्व. सेठ गोपीराम अग्रवाल स्मृति 12. स्व. डॉ. राजनारायण दीक्षित एवं सुर्यकुमारी दीक्षित स्मृति 13. स्व. उमा गुप्ता, स्मृति 14. स्व. श्रीमती रामदुलारी वर्मा स्मृति 15. स्व. नीलकंठ कमलेश एवं स्व. श्रीमती फूलबाई कमलेश स्मृति 16. स्व. शैल कुमारी अग्रवाल स्मृति 17. स्व. धर्मप्रकाश टाह स्मृति 18. स्व. कु. नीतीकिरण श्रीवास्तव स्मृति 19. स्व. कमल कुमार देवांगन स्मृति 20. स्व. जमुना प्रसाद वर्मा स्मृति 21. दी जयनारायण ट्रस्ट, कानपुर स्मृति 22. दी जयनारायण ट्रस्ट, कानपुर स्मृति 23. स्व. ठाकुर प्रसाद अग्रवाल रतनपुर स्मृति 24. स्व. कृष्णानंद वर्मा स्मृति 25. स्व. श्रीमती शांती वर्मा स्मृति 26. स्व. क्षमादेवी लखमीचंद जैन स्मृति 27. स्व. सईद अफजल अहमद रिजवी स्मृति।
विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ बाजपेयी और कुलसचिव डॉ. सुधीर शर्मा के निर्देशानुसार तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया जायेगा तथा मंच सज्जा एवं प्रस्तुतीकरण छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित रहेगा।