mediantar exclusive…बिलासपुर में कांग्रेस नेता के घर दिनदहाड़े डकैती…
महिलाओं पर बंदूक अड़ाकर नकाबपोश डकैतों ने वारदात को दिया अंजाम, नगदी व गहने ले गए डकैत…

mediantar exclusive…बिलासपुर में कांग्रेस नेता के घर दिनदहाड़े डकैती…महिलाओं पर बंदूक अड़ाकर नकाबपोश डकैतों ने वारदात को दिया अंजाम, नगदी व गहने ले गए डकैत…

बिलासपुर में कांग्रेस नेता के घर नकाबपोश डकैतों ने बंदूक अड़ाकर दिनदहाड़े धावा बोल दिया। हमलावरों ने महिलाओं को बांध दिया और बंदूक दिखाकर अलमारी से सोने-चांदी के गहने व नगदी लूटकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। घटना शहर से लगे हुए मस्तूरी क्षेत्र के दर्रीघाट की है।


दर्रीघाट निवासी टाकेश्वर पटेल कांग्रेस के जिला सचिव हैं। घटना गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। घटना के समय टाकेश्वर पटेल घर से बाहर थे। उसी समय 8-9 की संख्या में हेलमेट व मास्क लगाए युवक पहुंचे और बंदूक दिखाकर महिलाओं को धमकाने लगे। डकैतों ने उनके हाथों को रस्सी से बांध दिया और अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के गहनों के साथ ही नगदी लूटकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद वारदात की सूचना ताकेश्वर पटेल को दी गई। खबर मिलते ही SP पारुल माथुर के साथ ही थाना प्रभारी प्रकाश कांत व  पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
*शहर में हुई नाकेबंदी…*
इस घटना की सूचना कंट्रोल रूम को भी दी गई। इसके साथ ही कंट्रोल रूम ने सभी थानों में नाकेबंदी के लिए पाइंट दिये है। डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर व थानेदार हरकत में आ गए। शहर के साथ ही आउटर में सघन नाकेबंदी की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि डकैत किसमें आए थे और किधर से भागे हैं ?

सम्पादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *