आजाद पहल ; बारिश भी नहीं रोक सकी राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगामय हुआ सदर बाजार…

आजाद पहल ; बारिश भी नहीं रोक सकी राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगामय हुआ सदर बाजार…

बिलासपुर सराफा एसोसिएशन की तिरंगा यात्रा एवं भव्य स्वागत समारोह…

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिलासपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा 14 अगस्त को “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान के तहत तिरंगा यात्रा एवं भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। लगातार बारिश के बावजूद सराफा परिवार, चेंबर परिवार एवं व्यापारी बंधुओं का उत्साह देखते ही बना। तिरंगा यात्रा के दौरान सदर बाजार राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर रहा।

दोपहर 1 बजे कलेक्टर कार्यालय से बिलासपुर सराफा एसोसिएशन की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल (IAS), SSP रजनेश सिंह (IPS), CEO संदीप अग्रवाल एवं नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे द्वारा किया गया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में व्यापारी एवं सराफा परिवार के सदस्य हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए।

वहीं, दोपहर 3 बजे गांधी चौक से कलेक्टर संजय अग्रवाल, IG राम गोपाल गर्ग, CEO संदीप अग्रवाल एवं नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के नेतृत्व में निकली स्कूली बच्चों की विशाल तिरंगा यात्रा का सदर बाजार में बिलासपुर सराफा एसोसिएशन एवं चेंबर परिवार द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
बारिश के बावजूद बच्चों एवं नागरिकों का उत्साह देखते ही बनता था। भारत माता की जय के उदघोष एवं राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा सदर बाजार गूंज उठा।

बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने इस मौके पर कहा कि, “तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। बारिश के बावजूद जिस उत्साह के साथ व्यापारियों, स्कूली बच्चों एवं नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की, वह बिलासपुर की राष्ट्रभक्ति और एकजुटता का शानदार उदाहरण है।” उन्होंने “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी व्यापारियों एवं शहरवासियों का आभार व्यक्त किया।

आयोजन में सचिव श्रीकांत पाण्डेय, कोषाध्यक्ष रौनक साव, चेयरपर्सन राजेश शाह, कार्यकारी अध्यक्ष अजय सराफ सहित जितेंद्र सोनी, महेश दुबे, सूरज सोनी, नवनाथ आवले, छेदीलाल सराफ, महेंद्र शाह, दिलीप खंडेलवाल, अनिल गुप्ता, विजय शाह, पंकज पारिख, राजू पारिख, महेश सोनी, हरीश साहू, सनी सलूजा, रितेश सलूजा, प्रकाश सोनी, सज्जन सोनी, राजेश सोनी, आलोक सोनी, मनोज सोनी एवं केशव सोनी सहित अनेक सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।
#15 अगस्त को सुबह 11 बजे भव्य ध्वजारोहण समारोह…
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त को सुबह 11 बजे बिलासपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि गगन कुमार (IPS), सीएसपी, सिटी कोतवाली एवं विशिष्ट अतिथि देवेश सिंह (TI), थाना सिटी कोतवाली उपस्थित रहेंगे। एसोसिएशन ने सभी व्यापारियों एवं नागरिकों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

सम्पादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *