मुख्यमंत्री ने महिला पर्वतारोही को दी 5 लाख की आर्थिक सहायता…

मुख्यमंत्री ने महिला पर्वतारोही को दी 5 लाख की आर्थिक सहायता…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के ग्राम भरनी निवासी महिला पर्वतारोही कुमारी निशु सिंह को स्वेच्छानुदान मद से 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। तहसील कार्यालय सकरी में आज जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार ने उक्त राशि का चेक निशु सिंह को सौंपा। बिलासपुर की निशु सिंह छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध माउंटेनियर है। उन्होंने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों में से एक किलिमंजारो सहित हिमालय के कई चोटियों पर विजय हासिल की हैं। उनकी इच्छा निकट भविष्य में माउण्ट एवरेस्ट चढ़ाई करने की है। इसके लिए आवश्यक संसाधन एकत्र करने में वे जुटी हुई हैं।

सम्पादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *